नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘आपके राज में माफिया पाले जाते थे’:सदन में योगी बोले- क्या सपा से पोषित नहीं था अतीक, ऐसे माफिया को मिट्‌टी में मिला देंगे – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

‘आपके राज में माफिया पाले जाते थे’:सदन में योगी बोले- क्या सपा से पोषित नहीं था अतीक, ऐसे माफिया को मिट्‌टी में मिला देंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :-   विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के बयानों का जवाब तीखे तेवरों से दिया। कहा कि आपके राज (सपा) में माफिया पाले जाते थे। क्या अतीक सपा से पोषित नहीं था, ऐसे माफिया को मिट्‌टी में मिला देंगे। क्या ये सही नहीं है कि आपकी पार्टी के सहयोग से विधायक बना। आप लोग चोरी और सीना चोरी करने का काम कर रहे है।उन्होंने कहा कि एक बड़े विचारक ने कहा था कि शक्ति देना आसान है, लेकिन बुद्धि देना आसान नहीं। इसको सरल भाषा में कहूं कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती है।

सपा विधायकों का हंगामा,

वेल में आए माफिया कोई भी हो, सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सपा के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। अध्यक्ष सतीश महाना ने समझाया कि माफिया पर कोई गलत बयान नहीं दिया। माफिया को मिट्‌टी में मिला ही देना चाहिए। इसमें प्रदेश को भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा- कानून मिट्‌टी में मिलाएगा। ये इनका क्या बयान हुआ? इस पर सतीश महाना ने उनको शांत कराया।

इसके बाद एक बार फिर सीएम योगी ने बोलना शुरू किया। प्रयागराज की घटना बहुत दुखद है। इसमें शामिल माफिया बख्शा नहीं जाएगा। ये किसके द्वारा पोषित है। क्यों नेता प्रतिपक्ष को इतनी दिक्कत हो रही है। जिन पेशेवर अपराधियों के सामने सत्ता नतमस्तक होती है। अब यूपी के बाहर भी लोग जान रहे हैं कि अब इन अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पूरे देश में नजीर है।

‘जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सका, शर्म आनी चाहिए’

मातृ शक्ति की प्रतीक राज्यपाल के अभिभाषण पर नारेबाजी करना, कहां तक शोभनीय है। किस लोकतंत्र की बात आप कर रहे हैं। वह दृश्य भी हम सबने देखा। जो लोग राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते। उनसे प्रदेश की आधी आबादी को सम्मान करने की उम्मीद कहां कर सकते है। उनके शासन में गेस्ट हाउस कांड हुआ था। लड़के हैं, गलती कर देते है। ऐसे बयान सामने आए थे। ये लोग लोकतंत्र की बात करें, ये आश्चर्य होता है। अखिलेश ने कहा कि ये गुरु किसके हैं? योगी ने गुस्से में कहा कि शर्म तुमको करनी चाहिए। जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सका।

‘हमने योजनाओं को एग्रेसीव तरीके से आगे बढ़या, श्रेय मिलेगा’हम गौरव होना चाहिए कि यूपी कई क्षेत्रों में नंबर वन है।

लेकिन कुछ लोग है कि उन्हें यूपी को नीचे दिखाना अच्छा लगता है। बुरा लगता है कि योजनाओं का लाभ गलत तरीके से दिया गया। फिर तमाम तरह की चर्चा की गई। प्रदेश की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार ने एग्रेसीव तरीके से किया, इसलिए उन्हें श्रेय मिलेगा। लेकिन पहले भी कुछ लोगों ने काम किया होगा। कह दो न कि आज यूपी खाद्यान्न में नंबर वन है, तो हमने भी काम किया। बस डेटा फीड नहीं करवा पाए। स्कील मैन पॉवर है, तो वो कहते है कि नहीं, नहीं सारे विश्वविद्यालय खराब है। ये कहना कहां तक सही है।गन्ना उत्पादन में यूपी 1 नंबर है। कृषि निवेश पर किसानों को भुगतान करने में नंबर 1 है। सर्वाधिक शौचालय यूपी में बनाए। कौशल विकास नीति को लागू करने वाला पहला राज्य, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाने वाला यूपी है। प्रधानमंत्री आवास सबसे ज्यादा देने वाला राज्य है। यूपी को लेकर लोगों का नजरिया बदला है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]