नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2027 में यूपी में PDA की सरकार बनाने का दावा, INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा: प्रदेश अध्यक्ष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

2027 में यूपी में PDA की सरकार बनाने का दावा, INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा: प्रदेश अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियों और राजनीतिक रणनीति को लेकर संकेत दिए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

कायमगंज-कम्पिल बाईपास मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित विशाल सभा में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति, PDA और INDIA गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA को लेकर अपना दावा पेश किया। उन्होंने INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात दोहराई। साथ ही भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सभा के माध्यम से पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक दिशा और गठबंधन की रणनीति का संदेश देने का प्रयास किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]