नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शमसाबाद में धूमधाम से हुआ रावण वध, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शमसाबाद में धूमधाम से हुआ रावण वध, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद (महेश वर्मा) :-  श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हो रहे श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रामलीला मैदान में विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण और सजीव मंचन किया गया। इस दौरान समुद्र सेतु बंधन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा एवं हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने से लेकर भगवान श्री राम और लंकापति रावण के बीच हुए भीषण युद्ध की लीला का कलाकारों ने मनोहारी प्रदर्शन किया।

शाम लगभग 7:00 बजे जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया, पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। दर्शक अधर्म पर धर्म की विजय के इस ऐतिहासिक दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो गए। मंचन के दौरान रावण की सशक्त भूमिका निभा रहे अवधेश पांडे के जीवंत अभिनय की दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

रावण वध के उपरांत भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी की छटा से आसमान जगमगा उठा, जिसका उपस्थित जनसमूह ने देर तक आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज, संजय गंगवार, जोगराज वर्मा, महेश वर्मा (पत्रकार), पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, दीपक चौबे, आयुष गुप्ता, अरुण कुमार भारद्वाज, शीतल चौबे, सूरज पांडे, अखिलेश मिश्रा और संजय पाठक सहित कमेटी के कई पदाधिकारी एवं सहयोगी मौजूद रहे।

मेले की शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष सचिन चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखी। पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच विजयादशमी का यह विशाल मेला सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]