नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पहली बार मतदान कर मतदाताओं ने लोकतंत्र में निभाई भागीदारी, एमएलसी चुनाव में दिखा उत्साह – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पहली बार मतदान कर मतदाताओं ने लोकतंत्र में निभाई भागीदारी, एमएलसी चुनाव में दिखा उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को कायमगंज तहसील परिसर में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कई मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

पहली बार मतदान करने वालों में अंशू अग्निहोत्री, नीलम, राजीव, पूनम शाक्य, बृजेश शाक्य, इसफत बानो, अभिषेक दीक्षित, शिक्षक राघवेंद्र, संतोष कुमार, रमापति सरोज, सिल्की मिश्रा और सुरभि श्रीवास्तव सहित अन्य मतदाता शामिल रहे।

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए यह अनुभव खास रहा। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दिया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया और लोगों ने निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोकतंत्र में मतदान को नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है। पहली बार मतदान करने वाले इन मतदाताओं की भागीदारी से यह संदेश मिला कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत का अपना महत्व है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]