नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आबकारी टीम का छापा, भारी मात्रा में लहन बरामद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आबकारी टीम का छापा, भारी मात्रा में लहन बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह द्वारा मय स्टाफ क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध ग्राम नेकपुर चौरासी में दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 90 किलोग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।अवैध मदिरा का सेवन न करने एवं अवैध शराब के अड्डों की सूचना देने के संबंध में जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया।
इसके साथ ही विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान नेकपुर चौरासी एवं मॉडल शॉप आवास विकास की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, pos मशीन से बिक्री एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा देशी दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]