राधा कृष्ण स्वरूपों के साथ खेली फूलों की होली, सेवा निवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रुखाबाद :- श्वेतांबर जैन मंदिर सभागार में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गई वहीं राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ शिक्षकों ने पुष्प वर्षा होली खेली। होली मिलन के रंग गुलाल के बीच हुए संस्कृतिक और रंगा रंग कार्यक्रम ने समां बांध दी।

नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर सभागार में शिक्षक नेता आरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह एवं सेवा निवृत शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गई इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में महिला शिक्षिकाएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम में श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दर्शकों का मन मोह लिया वहीं स्वरूपों द्वारा शिक्षक एवं शिक्षकों के साथ पुष्प वर्षा की होली खेली गई।

सेवा निवृत्त शिक्षकों कौशल किशोर, राजेश कुमार, जय प्रकाश तोमर को शॉल उड़ाकर एवं तस्वीर स्मृति चिन्ह भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी ओपी पाल ने सभी को होली की शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर शिक्षक सुचित्रा यादव, रूचि गंगवार, असमी नाज, नीरज शुक्ला, आकाश सक्सेना, विकास गंगवार, अखिलाक,अश्वनी चतुर्वेदी ,मुकेश कुमार ,मनोज कुमार ,उदय यादव ,अमीर सिंह ,जुल्फिकार ,रिशिपाल ,प्रीतम सिंह , संदीप वर्मा सहित लगभग दो सैकड़ा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं ।

श्वेतांबर जैन मंदिर के अध्यक्ष पुखराज डागा ने अपने संबोधन में कहा कि वह शिक्षकों का सम्मान करते हैं और उन्हें अपार खुशी हुई कि युगो- युगों का इतिहास समेटे इस पवित्र कंपिल स्थली पर इतने गुरु जन एक साथ एकत्र हुए यह बहुत ही हर्ष की बात है और मैं चाहूंगा कि प्रत्येक वर्ष इस तपोस्थली पर यूं ही शिक्षकों का आशीर्वाद यहां की जनता को मिलता रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

