धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अध्यापक सहित तीन आरोपी पुलिस है
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संकिसा :- मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी रामकिशोर
दिवाकर पुत्र रामऔतार के घर में धर्म परिवर्तन कराए जाने की
सूचना पर मेरापुर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर अध्यापक सहित
तीन लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी।
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला धर्म जागरण प्रमुख दिनेश
सिंह तोमर को सूचना मिली कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार
निवासी रामकिशोर दिवाकर के घर में धर्म परिवर्तन कराए जाने
का कार्य चल रहा है।दिनेश सिंह तोमर ने मौके पर पंहुचकर
पुलिस को सूचना दी इस सूचना पर पुलिस ने रामकिशोर दिवाकर
के घर से रामकिशोर दिवाकर व शिवम बाल्मिक निवासीगण ग्राम
कुरार थाना मेरापुर तथा मेरापुर स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक
को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। पकड़े गए
लोगों के पास से बाइबल, तीन ब्लैंक चेक आदि बरामद हुईं। प्रमुख
दिनेश सिंह तोमर ने धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में
रामकिशोर दिवाकर, शिवम बाल्मीक निवासी ग्राम करार थाना
मेरापुर तथा एक इंटर कॉलेज के अध्यापक के विरुद्ध थाने में
तहरीर दी। दी गई तहरीर में अध्यापक पर आरोप लगाया है कि
रामकिशोर के घर में इनके द्वारा धर्मांतरण कार्यालय चलाया जा
रहा है पिछले 1 साल से इस अध्यापक ने कई लोगों का धर्म
परिवर्तन कर दिया। यह अध्यापक बच्चों की शिक्षा पर कम ध्यान
देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने में अधिकांश ध्यान रखता है।
क्योंकि इनको विदेश फंडिंग की सुविधा अधिकांश मिलती है।
अध्यापक के पास से दो बाइबल, तीन ब्लेंक चेक पाई गईं। तहरीर
में यह भी कहा गया है कि अध्यापक को इस पद से हटा जाए
ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। अध्यापक ने बताया कि
मेरी पत्नी अधिक बीमार रहती थी किसी दवा से उसे कोई आराम
नहीं मिला लोगों के बताया अनुसार ईशु की प्रार्थना करता हूँ
बाइबल पढता हूँ। जिससे मेरी पत्नी को लाभ हो गया। मैं धर्म
परिवर्तन कराने का कोई कार्य नहीं करता हूँ कुरार में दो महीने से
जा रहा हूँ इससे पहले प्रार्थना करने जनपद एटा थाना अलीगंज
के गांव पलरा में जाता था । मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह
बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

