जिला गाजियाबाद प्रकरण में अधिवक्ताओं में रोष, सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– तहसील में गूंजे पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, कोतवाल बोले मुझे तो जिन्दाबाद सुनाई दे रहा
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ता में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपा। तहसील परिसर मे गूंजे पुलिस शासन मुर्दाबाद की नारे कोतवाल बोले मुझे तो जिंदाबाद सुनाई दे रहा है।
सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था तभी तहसील रेवेंयू बार व जू.डि. बार एसोसिएशन अधिवक्ता वहां पहुंचे और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे ज्ञापन की सूचना पर क्षेत्राधिकारी व कोतवाल कायमगंज मय फोर्स के वहां पहुंचे अधिवक्ताओं के नारे सुन कोतवाल बोले मुझे तो जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। अधिवक्ताओ ने उप जिलाधिकारी रवेंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिला जज गाजियाबाद का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं कानूनी विभागीय कार्रवाई की जाए। यस अधिवक्ता ऊपर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों को निलंबन की कारवाई की जाए। घायल अधिवक्ता को उपचार है दो दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता प्रोडक्शन एक्ट लागू किया जाए तथा विधान परिषद में अधिवक्ता ओके लिए सीट रिजर्व की जाए। कायमगंज के सभी अधिवक्ता जिला जज गाजियाबाद एवं गाजियाबद पुलिस के कृत्यों की घोर निंदा करते हैं। इस प्रकरण को लेकर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। ज्ञापन देने वालों ने रेवेंयू बार एसोसिएशन की अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव , सचिव अवनीश गंगवार, कैलाश चंद्र आर्य शुक्ला ,सुदेश कुमार, अनोखे लाल शाक्य ,विमल कुमार, आदेश कुमार, नीरज कुमार कुशवाहा, पवन कुमार, रोहित कुमार, कुमारी विनीता, मुंसिफ कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव शुक्ला, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शफीक खां, बिलाल गैस, अनूप सक्सेना सहित भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

