विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- कटरी के अलीगढ़ गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।
तराई क्षेत्र के कुआं खेड़ा के मजरा अलीगढ़ गांव निवासी दुर्गेश की पत्नी रजनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके एटा जनपद के कोतवाली अलीगंज के गांव जखरई निवासी भगवान सहाय परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका रजनी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह सात साल पहले हुआ था और तभी से उसे दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का आरोप
उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार और नायब तहसीलदार मनीष वर्मा मौके पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई जितेंद्र की तहरीर मिल गई है। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
