नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पहले सास को बोला नमस्ते, फिर कमरे में जाकर पत्नी का रेत दिया गला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पहले सास को बोला नमस्ते, फिर कमरे में जाकर पत्नी का रेत दिया गला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गाजियाबाद  :   कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार देर रात पति ने ससुराल में पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपित साली की जन्मदिन पार्टी में शिरकत करने बहाने ससुराल पहुंचकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सास को बोला नमस्ते, पत्नी की कर दी हत्या

विजय नगर के नरेश की शादी करीब दो साल पहले आर्य नगर की 22 वर्षीय वंशिका से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। वंशिका करीब डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को उसकी छोटी बहन आस्था का जन्मदिन था। नरेश जन्मदिन पार्टी में शिरकत करने के बहाने रात में ससुराल पहुंचा। उसने सास को नमस्ते बोला और बात करने के बहाने वंशिका को ऊपर के कमरे में ले गया। वहां चाकू से उसका गला रेत दिया। कमरे में बाहर से कुंडी बंदकर फरार हो गया।

काफी देर तक वंशिका नीचे नहीं आई तो स्वजन ने उसे काल की। काल रिसीव नहीं हुई तो लोग ऊपर कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। खून से लथपथ वंशिका फर्श पर पड़ी थी। परिजन उसे उठाकर जिला एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

इमरजेंसी कक्ष में हाथ उठाकर पुलिस ले गई

पुलिस की मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आया है कि वंशिका को घायलावस्था में उसके जीजा विपिन अन्य स्वजन के बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे। स्टेचर का इंतजार किए बिना परिजन उसे हाथ में ही उठाकर इमरजेंसी में ले जाने लगे। गेट पर वह हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई।

गम में तब्दील हुआ माहौल

वंशिका के मायके में जन्मदिन की खुशी मन रही थी। सारे रिश्तेदार एकत्रित थे। हंसी-ठिठौली हो रही थी। अचानक हुई वंशिका की हत्या से खुशी गम में तब्दील हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम

नरेश ने ऊपर के कमरे में हत्या की है। मृतका के परिजन का कहना है कि कमरे में चाकू नहीं था। मौके से चाकू बरामद भी नहीं हुआ है। इससे पुलिस मान रही है कि वह योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने के लिए चाकू लेकर आया था। वारदात को अंजाम देकर चाकू लेकर फरार हो गया है।

मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?

अंशु जैन, सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतका के परिजन ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर हत्यारोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]