नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्यों में हुई लापरवाही, तो होगी कार्यवाही – DM – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कार्यों में हुई लापरवाही, तो होगी कार्यवाही – DM

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल / फर्रूखाबाद :- जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था,15वे वित्त तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]