नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शरीर पर भस्म..गले में नरमुंडों की माला के साथ निकले बाराती, – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शरीर पर भस्म..गले में नरमुंडों की माला के साथ निकले बाराती,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
कायमगंज/फर्रुखाबाद :      हर-हर महादेव के उद्घोष से शिव नगरी गूंज उठी। शनिवार की देर शाम बरात निकलनी शुरू हुई। शिवभक्त कोई नंदी के रूप में दिखा तो किसी ने शिव का अवतार धारण किया। वहीं, कोई नरमुंडों के साथ बाराती के रूप में नजर आए।

महाशिवरात्रि का पावन.पर्व अपराकाशी के नगर कायमगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। अपराकाशी विश्वनाथ में हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।हर-हर महादेव के उद्घोष से शिव नगरी गूंज उठी। देर शाम शीतलगिरि बाबा (लंगड़े बाबा) मन्दिर से बरात निकलनी शुरू हुई। शिवभक्त कोई नंदी के रूप में दिखा तो किसी ने शिव का अवतार धारण किया। वहीं, कोई नरमुंडों के साथ बाराती के रूप में नजर आए। शिव बरात बजरिया, लोहाई बाजार, परानी  गल्लामंडी , मैन चौराहा होती हुई शिवालय धाम मन्दिर पहुंची।बरात में हाथों में बड़े-बड़े डमरू लिए लोग आगे चल रहे थे तो भगवान शिव के कई प्रतिरूप डमरू दल के साथ आगे बढ़ रहा था।

जगह-जगह हुआ स्वागत ,छूटे पटाखे, बांटी गई भाव

भगवान शिव की बारात जब नगर के मुख्य मार्गों से गुजरना शुरू हुई तो शिव भक्तों ने जगह जगह- बारात को रोककर भगवान शिव व साथ चल रहे देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतारी। शिव भक्तों रे बारात चलाते समय आतिशबाजी चलाकर आसमान में सुनहरी छटा छा दी। वही जगह जगह बारात के आगमन पर शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव का मुख्य प्रसाद ठंडाई भांग बाटी गई। मोहल्ला लोहाई बाजार में व्यापारी नेता अमित सेठ ,सेठ नीशू सेठ, मनोज कौशल , अतुल गुप्ता ,संजय गुप्ता आदि व्यापारियों द्वारा स्टाल लगाकर आतिशबाजी छुड़ाकर भाग प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया।

 

 

 

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]