फर्रूखाबाद – कायमगंज मार्ग पर जाम में फंसे रहे यात्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- फर्रुखाबाद में भाई दूज के मौके पर जसमई तिराहा से कायमगंज मार्ग पर लगभग एक किमी लंबा जाम लग गया। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को भाई दूज का पर्व होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए घरों से निकले। 
जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। जिसके परिणामस्वरूप शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। लोग जाम में घंटों फंसे रहे। जसमई तिराहा पर करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। जिससे कायमगंज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नवाबगंज रोड और फर्रुखाबाद बाईपास मार्ग पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। पांचाल घाट पर एक वाहन खराब होने से भी कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। इटावा-बरेली हाईवे पर भी वाहन धीमी गति से चले। यातायात पुलिसकर्मियों ने खराब वाहन को हटाकर आवागमन सुचारु कराया। जाम में रोडवेज बसों, चार पहिया वाहनों, बाइक और स्कूटी सवारों सहित सभी प्रकार के राहगीर फंसे रहे। पुलिस पिकेट जाम खुलवाने का प्रयास करती दिखी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


