नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत,तंबाकू गोदाम से घर लौट रहा था मजदूर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत,तंबाकू गोदाम से घर लौट रहा था मजदूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर से सटे के गांव प्रेम नगर में मंगलवार देर रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तंबाकू गोदाम से काम कर घर लौट रहा था, तभी जुगाड़ रिक्शा से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पीछे से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
क्षेत्र के गांव प्रेम नगर निवासी कुछ मजदूर पास के गांव जिजपुरा स्थित एक तंबाकू गोदाम में काम करने गए थे। मंगलवार देर रात वे जुगाड़ रिक्शा पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। रिक्शा गांव का ही अजय पाल चला रहा था, जिस पर हरपाल और उनका पुत्र राजेश (30) बैठे थे। जैसे ही रिक्शा प्रेम नगर गांव की सड़क की ओर पहुंचा, चालक ने उसे तेज गति में मोड़ दिया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से राजेश अचानक सड़क पर जा गिरा। राजेश के गिरते ही कंपिल की ओर से आ रहे एक आलू लदे ट्रैक्टर का पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया।
जब तक ट्रैक्टर चालक ब्रेक लगाता, राजेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी सुमन, मां सुखदेवी और बच्चों रोहन, कार्तिक व आरब का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद से शोक की लहर दौड़ गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]