श्वेतांबर जैन मंदिर में चंचल उत्तम प्रवेश द्वारका भव्य उद्घाटन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कम्पिल / फर्रूखाबाद (VNEWSlIVE24) :- पौराणिक तीर्थ स्थल धर्म नगरी कम्पिल में स्थित श्री विमलनाथ स्वामी जैन श्वेताम्बर तीर्थ में शुक्रवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत और मुंबई के चंचलबेन उत्तमचंद्र विरावत परिवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ढोल- नगाड़े के साथ हुए इस उद्घाटन समारोह में मिथिलेश अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल और दीपक झबेरी ने मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। लक्ष्मीनारायण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। 
यह मुख्य द्वार मुंबई के चंचलबेन उत्तमचंद्र विरावत परिवार द्वारा बनवाया गया है। इसे ‘चंचल उत्तम प्रवेश द्वार’ नाम दिया गया है और यह उत्तमचंद्र विरावत की स्मृति में निर्मित किया गया है। जैन श्वेताम्बर मंदिर के महामंत्री पुखराज डागा ने आए हुए सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 
आपको बता दें कि कम्पिल 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान कल्याण का स्थान माना जाता है। श्वेताम्बर जैन मंदिर इसी परिसर में स्थित है। इस क्षेत्र का युगों – युगों का इतिहास रहा है। इस मौके पर दीपक झबेरी, मोहित झबेरी, बसंतराज वीरावत, बीणाबेन, किरण राज, कलाबेन, ललित, सुबोध, मोनिका अग्रवाल, कुसुम जैन, लक्ष्मी अग्रवाल, अरुणा डागा ऋषभ गुप्ता, कृपा शंकर सैनी, आदेश वर्मा, नितिन मिश्रा, आर्यन यादव, राजेंद्र प्रजापति, नीरज पाण्डेय, नोहिल खां, आलोक राजपूत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


