नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुबह से धुंध, सर्दी का एहसास:बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े पहनकर निकले – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सुबह से धुंध, सर्दी का एहसास:बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े पहनकर निकले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :-  फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह से ही आसमान में घनी धुंध छाई रही। इसके चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय कई लोग गर्म कपड़े पहनकर सड़कों पर निकले। दोपहर एक बजे तक भी धूप नहीं निकली, जिससे ठंडक बनी रही।

सुबह हल्की ठंडी हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में और अधिक ठंडक घुल गई। धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई। बुजुर्ग, बच्चे और बाइक सवार विशेष रूप से सर्दी से प्रभावित दिखे और उन्हें गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
दीपावली के बाद से ही फर्रुखाबाद के मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सर्दी महसूस होने लगी थी, लेकिन सोमवार को यह बदलाव और अधिक स्पष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सर्दी की शुरुआत है। दिन में भी हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं।

फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं दो बजे के करीब हल्की फ़ुआर पड़ी। आसमान में बादल छाए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]