एक माह पूर्व धस गई सड़क, बेखबर पालिका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में बनी गली लगभग एक माह पूर्व धस गई ।आधी सड़क टूटकर पास के बने खेत में जा गिरी वही पालिका के अधिकारियों को अभी तक इसकी भनक भी नहीं।
आपको बता दें की नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी सूर्या नर्सिंग होम के पीछे बनी एक सड़क लगभग एक माह से धसी पड़ी हुई है । वही पालिका कर्मचारियों को इस बात की अभी तक भनक नहीं लगी इस सड़क में विगत वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा सड़क को बीच से काटकर पाइप लाइन डाली गई थी। जो अभी तक चालू नहीं हुई ना ही सड़क की मरम्मत कराई गई जिसके चलते बरसात का पानी बीच सड़क में गड्ढे के माध्यम से नीचे मरता रहा परिणामस्वरूप मिट्टी ठोस ना होने के कारण आधी से ज्यादा सड़क उखड़ कर समीप वाले खेत में जा गिरी जिसमें मोहल्ले के कई बच्चे चुटहिल होते हुए बच गए। मोहल्ले वासियों आदेश सैनी, रामनिवास, संजय कुमार, रिंकूकौशल, नकुल शाक्य आदि का कहना है की कई बार पालिका कर्मचारियों प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन के ऊपर मरम्मत ई करण नहीं कराया गया जिसके चलते यह सड़क टूट गई गनीमत यह रही कि कोई भी बच्चा इस हादसे का गंभीर रूप से शिकार नहीं हुआ। मुहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी संजय सिंह से मांग की गई है की इस सड़क की मरम्मत कराकर कर्मचारियों ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

