कस्बे के व्यवसायियों से सहयोग लें – DM
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद /फर्रुखाबाद :- नगर पंचायत शमशाबाद के कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया उनके साथ में कायमगंज उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार से भूसा की जानकारी ली और दाना की जानकारी ली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिला अधिकारी को बताया कि इस गौशाला में 379 अन्ना पशु है जिला अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अन्ना पशुओं के लिए चरागाह की व्यवस्था करें उप जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर चरागाह के लिए जमीन देने के लिए अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार से कहां निरीक्षण के बाद जिला अधिकारी ने पौधा लगाकर बच्चा रोपण भी किया तथा एक पौधा उपजिलाधिकारी ने भी लगाया जिला अधिकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की कस्बे के व्यवसायियों से सहयोग के लिए कहे।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

