काशीराम कॉलोनी में पुलिस का छापा,130 परिवारों के दस्तावेज जांचे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारा। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत कॉलोनी के ब्लॉक 1 से 13 तक लगभग 130 परिवारों के दस्तावेजों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने इन परिवारों के वोटर आईडी और आधार कार्ड का सत्यापन किया। उनके नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए गए।
हैबतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी की आबादी लगभग 5000 है, जिसमें 1296 पंजीकृत मतदाता हैं।
इस अभियान में थाना प्रभारी अजब सिंह और घूमना कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई अवांछित व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। काशीराम कॉलोनी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में आती है और यहां मिश्रित आबादी है। तीन थानों का पुलिस बल सत्यापन कार्य में लगा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर आईडी और आधार कार्ड के सत्यापन के साथ-साथ लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर थानों में एक विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
सीओ सिटी ने आगे बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। वर्ष 2010 से यहां रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है कि कौन रह रहा है, कौन चला गया है और किसे मकान आवंटित किया गया है। जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सभासद रावेश मिश्रा के अनुसार, कॉलोनी में हिंदू और मुस्लिम आबादी लगभग बराबर है। थाना प्रभारी अजब सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी,si पंकज कुमार, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, नख़ास चौकी प्रभारी इमरान फरीद, काशीराम कॉलोनी चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह,आदि फोर्स रहा मौजूद l
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


