राशन दुकान का औचक निरीक्षण, अधिकांश कार्डधारकों को मिला राशन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / नवाबगंज :- विकासखंड क्षेत्र में बुधवार को कायमगंज के सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने ग्राम पंचायत ज्योना स्थित राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन डीलर योगेश कुमार मिश्रा मौके पर मौजूद थे।
इंस्पेक्टर यादव ने डीलर योगेश कुमार मिश्रा से वितरण संबंधी जानकारी ली। इसमें पाया गया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के अधिकांश कार्डधारकों को राशन वितरित किया जा चुका है। कुछ इक्का-दुक्का कार्डधारक ही बचे हैं, जिन्हें जल्द ही राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
दुकान पर लाभार्थियों की सूची और अन्य सुविधाजनक पेंटिंग भी पाई गईं। सप्लाई इंस्पेक्टर ने कुछ कार्डधारकों से भी बात की, जिन्होंने बताया कि उनके यहां हर महीने सुचारू रूप से राशन वितरण होता है। सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने बताया कि राशन दुकान पर सूची, पेंटिंग और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने इस सुव्यवस्थित कार्य के लिए राशन डीलर योगेश कुमार मिश्रा की सराहना की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

