नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टेंट का पोल हाई टेंशन लाइन से टकराया,करंट लगने से चार लोग झुलसे – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

टेंट का पोल हाई टेंशन लाइन से टकराया,करंट लगने से चार लोग झुलसे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा रामपुर मई गांव में शनिवार को एक युवती की बारात आनी थी। शादी की तैयारियों के दौरान टेंट का सामान उतारते समय लोहे का एक पाइप ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया।
इस घटना में पाइप में करंट दौड़ गया, जिससे युवक सहित तीन बालक झुलस गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना स्वर्गीय दयाराम की बेटी रेशम की शादी के लिए चल रही तैयारियों के बीच हुई। बारात शनिवार को आ रही थी और घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। पंडाल लगाने के लिए टेंट का सामान लेकर गाड़ी पहुंची थी।
युवती का मौसेरा भाई, 28 वर्षीय राजू पाल, टेंट का सामान उतार रहा था। इस दौरान एक बालक भी गाड़ी पर चढ़ गया। सामान उतारते समय लोहे का पाइप हाई टेंशन लाइन से छू गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। राजू पाल के साथ-साथ 5 वर्षीय राज, 7 वर्षीय युवराज और 9 वर्षीय देव भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि करंट लगने के बाद हल्की चीख निकली और लोग झटके से दूर जा गिरे। गनीमत रही कि पाइप तुरंत विद्युत लाइन से अलग हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक ने बताया करंट की चपेट में आए एक युवक सहित तीन बालक आए हुए हैं। सभी को उपचार दे दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]