नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विवादित स्थल पर सुबह स्थापित की बाबा साहब की प्रतिमा, पुलिस उठा लाई थाने, कोतवाली में पहुंच ग्रामीणों ने काटा हंगामा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विवादित स्थल पर सुबह स्थापित की बाबा साहब की प्रतिमा, पुलिस उठा लाई थाने, कोतवाली में पहुंच ग्रामीणों ने काटा हंगामा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- विवादित स्थल पर ग्रामीणों ने संविधान शिल्पी की प्रतिमा सुबह स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस प्रतिमा को उठाकर कोतवाली ले आई। प्रतिमा गायब होने की सूचना पर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा काटा। बाद में एक शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा।
क्षेत्र के गांव हजरतपुर में 15 अप्रैल की सुबह लगभग चार – पांच बजे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा उनकी प्रतिमा विवादित स्थल स्थापित कर दी गई। सुबह जब दूसरा पक्ष उधर से निकला तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस प्रतिमा को उठाकर ले आई। तभी किसी ने गांव में अफवाह फैला दी कि प्रतिमा विपक्षियों द्वारा गायब कर दी गई। बाबा साहब के अनुयाई भारी संख्या में महिलाओं व किशोर, किशोरियों सहित कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटने लगे। वह कह रहे थे कि अम्बेडकर पार्क की भूमि पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसे गायब कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने समझाया कि विवादित स्थल पर स्थापित प्रतिमा बिना परमीशन के लगाई गई है। जिसे पुलिसकर्मी ले आए हैं। प्रतिमा इस तरह स्थापित नहीं की जा सकती है। इसकी आप लोग जिलाधिकारी द्वारा परमीशन लें। क्योंकि वह संविधान शिल्पी है उनकी प्रतिमा की जानकारी प्रशासन को होना अनिवार्य है। वहीं हज़रतपुर निवासी नानिकराम पुत्र जमादार शाक्य ने बताया कि बांकेलाल जाटव आदि के साथ भूमि को लेकर एसडीएम कोर्ट में मामला विचाराधीन हैं। 2023 में हम कमिश्नरी से जीत गए थे। एसडीएम न्यायालय में लम्बित हैं। उक्त लोगों द्वारा जबरिया भूमि कब्जा का प्रयास किया जा रहा है।सूचना मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जयद्रथ, कर्मवीर उर्फ पिंटू जाटव के साथ सरला, नीलम रामा, निर्मला, कश्मीर, रोहित, विमलेश, रमन, अंकित, आकाश, आदेश, सुरेन्द्र जाटव मौजूद रहे।

एसडीएम के आवास पहुंचे

कोतवाली प्रभारी द्वारा बाबा साहब के अनुयाईयो को समझाकर वहां से चलता कर दिया तो वह लोग जिद पर अड़ गए और एसडीएम कायमगंज के आवास पर पहुंचे। जहां उन्हें तहसील जाकर लिखित शिकायत देने की बात कही। तब ग्रामीण तहसील कायमगंज पहुंचे जहां लिखित मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि वह फिलहाल अंबेडकर पार्क की भूमि चिन्हित कर वहां साफ सफाई की व्यवस्था कराएं। तब बाबा साहब के अनुयाई वापस लौट गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]