भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को जिंदा जलाया, नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- थाना क्षेत्र के जिजपुरा गांव में मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवती को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एक नकाबपोश युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़िता की पहचान स्वर्गीय महेंद्र कुमार की पुत्री नीलम के रूप में हुई है। घटना के समय नीलम अपने घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर बनी एक झोपड़ी में गई थी, जहां घरेलू सामान रखा जाता है और मवेशी बांधे जाते हैं। 
अस्पताल में नीलम ने बताया कि जब वह झोपड़ी पर थी, तभी एक लंबा व्यक्ति, जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, वहां पहुंचा। उसने पहले नीलम के साथ मारपीट की और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने जानकारी दी कि युवती शत-प्रतिशत जल चुकी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और सिटी इंचार्ज सोमवीर सिंह सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। नीलम अपने पांच भाइयों में इकलौती और सबसे छोटी बहन है। वह भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन भी हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

