नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयमाला पर इंतजार करता रहा दूल्हा, नहीं आई दुल्हन, बैरंग लौट गई बरात, दूसरे युवक पड़े सात फेरे – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जयमाला पर इंतजार करता रहा दूल्हा, नहीं आई दुल्हन, बैरंग लौट गई बरात, दूसरे युवक पड़े सात फेरे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आगरा :-  आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात को बिना दुल्हन के वापस होना पड़ा। दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया। पूर्व में तय किए दूल्हे के साथ दुल्हन के सात फेरे हुए। बरात के वापस होने की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

बुढ़ाना से तय हुआ था रिश्ता

बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता थाना ताजंगज क्षेत्र के गांव बुढ़ाना के युवक के साथ तय हुआ था। इससे पूर्व युवती के परिजनों ने थाना नारखी, फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव पचमान शहपुर के युवक से रिश्ता तय कर दिया था। लेकिन किसी बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व ये रिश्ता टूट गया था। उसके बाद युवती के परिजनों ने आनन फानन में बुढ़ाना के युवक से युवती की शादी तय कर दी। रिश्ता तय होने पर नियत तारीख पर गत दिवस युवक के परिजन बुढ़ाना से बरहन क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह में बरात लेकर पहुंचे। युवती के परिजनों ने बरात की खूव खातिरदारी की। रात्रि में घुड़चढ़ी का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। घुड़चढ़ी के बाद दावत हुई। इसी दौरान वरमाला का कार्यक्रम भी प्रारम्भ हो गया। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था लेकिल दुल्हन ने घुडचढ़ी के दौरान कहीं से दूल्हे को देख लिया। दूल्हे की आखें छोटी होने पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन की जिद के आगे परिवारवाले

दुल्हन को परिजनों ने समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा। दुल्हन के इनकार कर देने पर बरातियों में खलवली मच गई । कुछ मिनट पहले जहां बराती, घराती और और उनके परिजन खुशी से झूम रहे थे। दुल्हन के निर्णय ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। बरात वापस होने के बाद यवती के परिजनों ने पूर्व में तय किए युवक को बुलाकर भांवरें डलवाई गईं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]