यूपी के कानपुर में गर्मी ने तोड़ा 50 वर्षों का रिकार्ड, आगरा में तापमान अभी से 34 डिग्री के पार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लखनऊ :- कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा आदि जिलों में दिन में तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है। वहीं रात के समय ठंडी हवा चलने से मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कानपुर में गर्मी ने पचास सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। कानपुर में पारा 32 डिग्री है वहीं आगरा में पारा 34 डिग्री पहुंच गया है।
कानपुर में गर्मी ने सोमवार को पचास साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। 1972 के बाद पहली बार 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अब लगातार गर्मी बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। इससे गेहूं की फसल को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।सप्ताह भर से लगातार बढ़ रहे तापमान ने सोमवार को सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। शहर में स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में लगे मौसम विभाग के उपकरणों ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया है जो एक दिन पहले के 30 डिग्री से अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 8.6 डिग्री अधिक रहा।न्यूनतम तापमान 12.2 भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। रात में तापमान 20 डिग्री तक भी रहा है। सीएसए के मौसम विज्ञानी डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के रिकार्ड में 20 फरवरी को इतनी अधिक गर्मी 1972 में दर्ज हुई थी। इसका विपरीत असर अब गेहूं की फसल पर पड़ेगा। जो गेहूं अगैती बोया गया है वह बच सकता है लेकिन पछैती गेहूं की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इस बार जनवरी का महीना सबसे ठंडा और फरवरी सबसे गरम हो गई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।बरेली में भी इस साल का सबसे गर्म दिन सोमवार का रहा। पिछले दो सालों के बाद इस वर्ष फरवरी में 30 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। अभी तक फरवरी में इतना तापमान केवल 2021 में ही गया था।मौसम विभाग के अनुसार लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से एक चिंता का विषय है। फरवरी में यदि 30 डिग्री तक तापमान होगा मई जून में इस बार 45 डिग्री से भी अधिक तापमान जाने की संभावना है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अधिक गर्मी होने की वजह से स्किन संबंधी बीमारियां भी फैलेंगे।मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि फरवरी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक का मानक हैं। इससे अधिक जाने पर उसे बढ़ा हुआ तापमान ही माना जाता है। दो वर्ष पहले 2021 में फरवरी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। इसके बाद 2022 में यह तापमान गिर गया। मगर दो साल बाद फिर से फरवरी में सोमवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया गया। जो इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान हैं। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि अभी इस हफ्ते तक वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। यदि गर्मी का आलम यही रहा तो होली से पहले एक बार वर्षा की संभावना बन सकती है। होली के आस-पास तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

