नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आठ साल किराए पर रहने वाला ही निकला डबल मर्डर केस का आरोपी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आठ साल किराए पर रहने वाला ही निकला डबल मर्डर केस का आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

28वें दिन हुआ डबल मर्डर केस का खुलासा
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- डबल मर्डर, लूट की घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल व्याप्त था। पुलिस ने 28वें दिन घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी वृद्ध पुरुषोत्तम कौशल व उनकी पत्नी पुष्पा की 26 फरवरी गुरुवार को निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब दूधिया बृजेश कौशल दूध देने आए तो दरवाजा खोला तो भौचक्का सा रह गया। घटना की जानकारी पर पुलिस, फील्ड यूनिट, डॉग स्वायड टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर डीआईजी हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध जानकारी ली। उन्होंने मीडिया को बताया कि घटना के सम्बन्ध में कुछ आवश्यक तथ्य मिले हैं कोई करीबी हो सकता है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के सभासद पति सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 28वें दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27 फरवरी को ग्राम अकबरपुर लाल सहाय थाना नया गांव जनपद एटा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी सास पुष्पा देवी व ससुर पुरुषोत्तम की हत्या कर दी गई थी। जिसमें जितेंद्र पुत्र स्व. मुरारी लाल गुप्ता निवासी मोहल्ला बगिया कायमगंज से पूछताछ की गई उसकी निशानदेही पर घटना को अंजाम देने वाला बिजली का तार बरामद हुआ था। आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह वृद्ध के मकान में आठ साल किराए पर रहा। पुरुषोत्तम को पैरालाइसिस से ग्रस्त थे मैने उनकी बहुत सेवा की। उन्होंने मुझे अपना मकान देने का आश्वासन दिया था। उनकी बेटी की शादी भी अपनी बेटी के देवर से करा दी। फिर भी इन लोगों ने अपना मकान खाली करा लिया। बाद में पता चला कि तीस लाख रूपए में मकान बेच रहे हैं। इसी खुन्नस में मैंने इनकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक सुरजीत सिंह, हेड कास्टेबल रत्नेश कुमार, सिपाही आर्य चौधरी रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि जितेंद्र लंबे समय से किराएदार के रूप में उनके घर में पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहा था। https://youtu.be/SLYgLdR26pA?si=160xtQVE8aD7L3qu
पुरूषोत्तम को पैरालाइसिस था तो जितेंद्र इनकी सेवा करता रहता था। बुजुर्ग दंपत्ति की बेटी की शादी होने के बाद किराएदार को मकान खाली करने को कहा। इस पर जितेंद्र को गुस्सा आया। इस पर इनका झगड़ा भी हुआ। जहां पुष्पा ने इसको थप्पड़ मार धक्का भी दिया। इससे यह बहुत आहत हुआ। इसके बाद यह मकान खाली कर बाहर कहीं रहने लगा।
तभी से आरोपी के मन में बदला लेने की भावना पनप रही थी। आरोपी जितेंद्र को जब पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति का भतीजा वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहा है और वह लंबे समय तक बाहर रहेगा, तो उसने मौके का फायदा उठाने की योजना बनाई। उसे आवासीय गली की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी।
आरोपी ने जानबूझकर सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए दूसरी ओर से गली में प्रवेश किया, जहां कैमरे नहीं लगे थे। वहां से वह घर में दाखिल हुआ और घटना को अंजाम दिया। जितेंद्र पहले उस घर में बिजली का काम कर चुका था, इसलिए उसे घर की पूरी जानकारी थी। उसने पुरुषोत्तम की हत्या बिजली के तार से गला घोंटकर की। बताया गया कि उसने तार को प्लास से कस दिया था। वहीं, पुष्पा देवी की हत्या घर के आंगन में की गई।

आरोपी की चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह पंचायतनामा में गवाह भी बना। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद उसने अलमारी खोलकर सामान को इधर-उधर बिखेर दिया, ताकि मामला चोरी या लूट जैसा लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]