नवरात्रि पर मंदिरों में दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रामनवमी के सुअवसर पर घरों में माता रानी को भोग लगाकर हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराकर दक्षिणा भेंट की गई उसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिरों में दर्शनो के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा मन्दिरों पर भी हवन-पूजन के पश्चात कन्याओं को हरा नारियल,हलुआ,चना,खीर, पूड़ी, मिठाई, दही जलेबी का भोज कराया गया।शहर के मठिया देवी मंदिर में विशाल हवन किया गया। यहां श्रद्धालुओंने बड़ी संख्या में योगदान दिया हवन में आहुतियां दी सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगना आरम्भ हो गई।नंगे पांव दर्शन के लिए श्रद्धालु निकल पडे जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया वैष्णो देवी मंदिर फतेहगढ़ में, शीतला माता मंदिर,संतोषी माता मन्दिर बढ़पुर,मठिया देवी रेलवे रोड,मां मंगला गौरी गुरु गांव देवी व अन्य मंदिरों को फूलों से सजाया गया था।जगह जगह श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया। मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए जिसमें पुरुष व महिला पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में तैनात रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


