नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान प्रतिनिधि वअधिकारियों ने सांठगांठ कर अपात्रों को आवंटित कर दिए पीएम आवास, सांसद से शिकायत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रधान प्रतिनिधि वअधिकारियों ने सांठगांठ कर अपात्रों को आवंटित कर दिए पीएम आवास, सांसद से शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद
प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराकर धोखाधड़ी एवं धन राशि गबन करने का आरोप लगाकर सामान्य नागरिक भ्रष्टाचार विरोधी जन सेवक ने एक लिखित शिकायत पत्र भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को दिया जिस मामले में सांसद ने मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद को जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के गांव लखनपुर के मजरा मुबारिक नगर निवासी महिपाल सिंह ने सांसद मुकेश राजपूत को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि युवक सामान्य नागरिक भ्रष्टाचार विरोधी मानसिकता का व्यक्ति है। उसके गांव की महिला ग्राम प्रधान और उसका पति प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे जो सारे विकास कार्य की देखरेख करता है जो कि एक शराबी एवं भ्रष्ट व्यक्ति है। उसने उपरोक्त मजरे में जो प्रधानमंत्री आवास की लिस्ट दी है उनमें आधिकांश अपात्र लोग हैं। जिनके नाम निम्न प्रकार हैं अखिलेश पुत्र लज्जाराम स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1380 20 433 का पक्का मकान पहले से बना हुआ है ।अमर सिंह पुत्र सूरजपाल स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1380 20 446 का भी पक्का मकान है ।आशा देवी पत्नी मुन्नालाल स्वीकृत आवास संख्या यूपी 13 7639 729 का पक्का मकान पूर्व से है। बालेश्वर पुत्र शिवानी स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1386 7781 का भी पक्का मकान है। गुड्डू पुत्र गिरवर स्वीकृत आवास संख्या यूपी 13 8020 340 का पूर्व में दो मंजिला मकान है। हृदय पुत्र राम चरण स्वीकृत आवास संख्या यूपी 14089 7787 का गांव में बहुत बड़ा मकान है। जय सरन पुत्र राजाराम स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1386 77029 का भी पूर्व से पक्का मकान है।पवन पुत्र रामबाबू स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1380 230 374 का पक्का मकान बना हुआ है।राम लखन पुत्र रामआसरे आवास संख्या यूपी 1376 3811 के दो पक्के मकान सड़क पर चार दुकानें हैं ।शिव कुमार पुत्र पूरन लाल स्वीकृत आवास संख्या यूपी 1338 7002 का पूर्व से दो मंजिला मकान है।सुनीता पत्नी स्वर्गीय रामआसरे आवास संख्या यूपी 1455 13047 का भी पूर्व से दो मंजिला मकान है । प्रधान प्रतिनिधि (पति) ने अपात्रों से धन लेकर अवैधानिक रूप से आवास स्वीकृत कराए गए हैं। जबकि मुबारिकपुर में तमाम पात्र व्यक्ति हैं जिनके झोपड़िया पडडी हैं और वे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। जो कि माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र होते हुए भी ग्राम प्रधान पति संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण उनके नाम काटकर अपात्रों को दिए गए हैं।प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार द्वारा धन के लालच से पात्रों को इस योजना से वंचित कर दिया गया है। अतः जनहित में मामले की जांच कराकर पात्रों के नाम आवंटित धन की रिकवरी कराते हुए पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]