नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नागेंद्र पाल जाटव फिर बने बसपा जिलाध्यक्ष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नागेंद्र पाल जाटव फिर बने बसपा जिलाध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नागेंद्र पाल जाटव को फर्रुखाबाद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक बार फिर सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद नागेंद्र पाल जाटव ने कहा कि ‘बहन जी’ (मायावती) ने उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन और बूथों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नागेंद्र पाल जाटव का बसपा में लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने वर्ष 2002 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और सबसे पहले बूथ अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वह सेक्टर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और वर्ष 2014 में जिला कार्यालय के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2015 में वह विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, बाद में इस पद पर बदलाव भी हुआ। अब उन्हें एक बार फिर ‘बहन जी’ द्वारा जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]