पार्क कर रहा था पोता, तभी लग गया बैक गियर… दादी की दर्दनाक मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- शहर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की थार गाड़ी से दबकर मौत हो गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।
वीडियो के मुताबिक घटना उस समय हुई जब महिला का पौत्र घर के अंदर थार गाड़ी खड़ी कर रहा था। जबकि महिला मुख्य गेट बंद करने के लिए बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी बैक गियर में चल पड़ी और तेजी से पीछे की ओर बढ़ने लगी। जैसे ही महिला ने गाड़ी को अपनी ओर आते देखा, वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गाड़ी की रफ्तार बढ़ती चली गई। देखते ही देखते वह गाड़ी के साथ पीछे की ओर खिंचती चली गई और कुछ ही सेकंड में गाड़ी दीवार से जा टकराई। इस टक्कर के दौरान महिला गाड़ी के साथ ही दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई।
दबने से महिला की तुरंत हो गई मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


