नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय से पहले खुल रहा देसी शराब का ठेका, नियमों की खुलेआम अनदेखी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

समय से पहले खुल रहा देसी शराब का ठेका, नियमों की खुलेआम अनदेखी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज खरेंटा स्थित देसी मदिरा ठेके पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका निर्धारित समय से काफी पहले खोल दिया जाता है और सेल्समैन बाहर खड़े होकर धड़ल्ले से शराब बेचता है।

शासन के नियमानुसार देसी मदिरा ठेका खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है, लेकिन यहां सुबह से ही बिक्री शुरू हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल्समैन हाथ में झोला लेकर ठेके के बाहर खड़ा होकर 100 रुपये पव्वा के हिसाब से शराब बेचता है। आरोप है कि शराब व्यापारियों को न तो पुलिस का डर है और न ही आबकारी विभाग का।

ग्रामीणों ने बताया कि समय से पहले ठेका खुलने से गांव के युवा और मजदूर वर्ग के लोग सुबह से ही शराब के ठेके पर जुटने लगते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। कई बार स्कूली बच्चों के सामने ही खुले में शराब की बिक्री की जाती है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से की है। ग्रामीणों की मांग है कि ठेके पर समय से बिक्री कराई जाए और बाहर खड़े होकर अवैध रूप से शराब बेचने पर रोक लगाई जाए। साथ ही निर्धारित दर पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में जब आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका। वहीं प्रभारी थाना अध्यक्ष शमसाबाद का कहना है सूचना मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]