बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत,पत्नी सहित तीन घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बुजुर्ग की पत्नी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरमौर निवासी रामसेवक यादव (60) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ कन्नौज जनपद के गुलरियन पुरवा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि रामसेवक के साले सोमदत्त के बेटे सचिन की बारात आज जानी थी, जिसमें शामिल होने वे जा रहे थे।
यह हादसा खुम्मर पुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामसेवक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में रामसेवक की पत्नी पुष्पा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरी बाइक पर सवार सुमित कश्यप और उमेश सक्सेना भी घायल हुए हैं। मृतक रामसेवक के दो बेटे नोएडा में नौकरी करते हैं।
सूचना मिलने पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


