विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान निधि पत्नी आदेश निवासी नगला समाधान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में ग्रामीणों ने महिला के ट्रेन की चपेट में आने की बात कही है।
वहीं, मृतका के पिता विराग बाबू निवासी धर्मपुर मड़ैया, हरदोई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान किया जाता था।
परिजनों के अनुसार, निधि की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


