डॉ अंकुर लाठर बनाई गई जिलाधिकारी फर्रुखाबाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- तेज तर्रार महिला अधिकारी डॉ अंकुर लाठर 2016 बैच की हैं आईएएस अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में डॉ. अंकुर लाठर (IAS) को फर्रुखाबाद का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है।वे खुर्जा विकास प्राधिकरण (बुलंदशहर) में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थीं। उन्होंने आशुतोष कुमार द्विवेदी की जगह ली है,जो जनवरी 2025 से कार्यरत थे।निवर्तमान डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद आए थे और करीब 14 महीने तक जिले में सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में पांचाल घाट पर दो बार माघ मेले का सफल आयोजन कराया गया।इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी उनकी भूमिका रही। उन्होंने माघ मेले को आधुनिक स्वरूप देने के लिए इसकी वेबसाइट भी शुरू करवाई थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


