ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने सत्यनारायण वर्मा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने फर्रूखाबाद के कस्बा कायमगंज मोहल्ला बजरिया निवासी सत्यनारायण वर्मा को उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
जानकारी देते हुए सत्यनारायण वर्मा ने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल सम्मान का नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का है मैं स्वर्णकार समाज के हित में सम्मान और विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा और स्वर्णकार समाज जो कई चुनौतियों का सामना कर रहा है रोजगार पारंपरिक व्यवसाय में गिरावट है नई पीढ़ी का क्षेत्र से दूर होना इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ना पारंपरिक कार्यक्रम को आधुनिक तरीके से जोड़ना समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाना संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना में मीडिया के माध्यम से समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का निवेदन करता हूं आप सभी का सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा का धन्यवाद करता हूं उन्होंने मुझे पर विश्वास जताया और इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


