नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्राओं ने पर्यावरण मॉडल बनाए, पौधे लगाने की शपथ ली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छात्राओं ने पर्यावरण मॉडल बनाए, पौधे लगाने की शपथ ली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर स्थित शकुंतला देवी बालिका विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण पर आधारित मॉडल और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने बच्चों को पृथ्वी के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता समझाई। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि पृथ्वी है तो ही सृष्टि है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा, “जल है तो कल है।”
प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसे बहुरत्ना वसुंधरा का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कथन का उल्लेख किया कि ‘उगता हुआ वृक्ष समग्रशील राष्ट्र का प्रतीक है’। उन्होंने सभी से पॉलीथीन का प्रयोग बंद करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने “वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” और “भारत माता को सदैव रखें स्वच्छ” जैसे स्लोगन वाले पोस्टर बनाए। प्रत्येक छात्रा को एक-एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई। “हरियाली, जीवन का वसंत उत्सव है” और “वृक्ष हमारे मित्र हैं” जैसे विषयों पर शिक्षकों और छात्राओं ने अपने विचार साझा किए।
मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में संतोष शर्मा, ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, अमित कुमार, विजय कुमार, प्रिया द्विवेदी, सुरभि श्रीवास्तव, सुजाता राजपूत, लालाराम राजपूत, शायना खान, शशांक शुक्ला, संदीप यादव, भूमिका सक्सेना, मोनी भारद्वाज, अखिलेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]