नवागंतुक कोतवाल को टप्पेबाज महिला गैंग का चैलेंज,टैक्सी में महिला का पर्स चोरी,सोने के जेवर गायब, पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नवागन्तुक कोतवाल को चैलेंज देते हुए टप्पेबाज महिला गैंग ने क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती टैक्सी में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार को कायमगंज से अपने गांव जा रही एक महिला का पर्स शातिर महिलाओं ने उसके ब्लाउज से निकाल लिया। पर्स में सोने की जंजीर, कमर का गुच्छा और झाले जैसे कीमती जेवर रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कांधेमई मिल्किया निवासी सीमा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह बुधवार को अपने पुत्र ऋतिक के साथ मायके भरापुरा, अलीगंज से लौट रही थीं। कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे से वह फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली एक टैक्सी में सवार हुईं। पीड़िता ने बताया कि पर्स सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने उसे अपने ब्लाउज के भीतर रखा था।
महिला के अनुसार, ट्रांसपोर्ट चौराहे से चलने के बाद पुल गालिब के पास से दो संदिग्ध महिलाएं टैक्सी में सवार हुईं। रास्ते में सीमा देवी को नींद की झपकी आ गई। इसी का फायदा उठाकर शातिर महिलाओं ने बड़ी सफाई से उनके ब्लाउज से पर्स निकाल लिया। ये महिलाएं कुछ ही दूरी पर टेढ़ीकोन के पास टैक्सी से उतर गईं।
जब टैक्सी सीमा देवी के गांव करुआपुर पहुंची, तो उन्होंने किराया देने के लिए हाथ डाला। पर्स गायब देख उनके होश उड़ गए। पर्स में एक सोने की जंजीर, कमर का गुच्छा और सोने के झाले रखे थे।
चोरी की जानकारी मिलते ही महिला वापस पुल गालिब पहुंची और घटना की सूचना दी। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस अब उन संदिग्ध महिलाओं का हुलिया जानकर उनकी तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


