स्कूल संचालक वाहनों के रखें सभी वैध प्रपत्र,आरटीओ बोले- फर्रुखाबाद में प्रवर्तन की कार्रवाई अच्छी, चालान से वसूली 120% तक रही
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कानपुर आरटीओ राकेश सिंह बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रवर्तन कार्रवाई और स्कूली वाहनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
आरटीओ राकेश सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा की गई राजस्व वसूली की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम ने शमन शुल्क में लक्ष्य के सापेक्ष 109.56 प्रतिशत की वसूली की है। 18 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 19.72 लाख रुपये प्राप्त किए गए हैं। चालान से वसूली का लक्ष्य भी 120 प्रतिशत रहा, जो फर्रुखाबाद में प्रवर्तन कार्रवाई की सफलता को दर्शाता है।
आरटीओ ने बताया कि हाल ही में स्कूली वाहनों का भी सघन निरीक्षण किया गया है। विभिन्न स्कूलों में जाकर वाहनों को अपलोड कराया गया। उन्होंने जोर दिया कि शासन द्वारा बनाए गए नियम सभी के लिए समान हैं और स्कूली वाहनों के सभी प्रपत्र वैध रखे जाने चाहिए।
आरटीओ ने स्कूल संचालकों से अपील की कि वे अपने स्कूली वाहनों के समस्त प्रपत्र वैध रखें और गाड़ियों की स्थिति अच्छी बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि अब प्रवर्तन की सघन कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों के सभी मानकों की जांच की गई। यदि किसी वाहन में कमी पाई गई तो उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और नोटिस जारी किए गए हैं। जिन वाहनों को अभी नोटिस नहीं दिए गए हैं, उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


