नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम ने पकड़ी गैस एजेंसी में धांधली, होम डिलीवरी की हिदायत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डीएम ने पकड़ी गैस एजेंसी में धांधली, होम डिलीवरी की हिदायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जिला अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के आकस्मिक निरीक्षण में गैस एजेंसी धाधलगर्दी पकड़ी गई।जिला अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ आज कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी के अभिलेख खंगाले जांच में पकड़ा गया कि 8 अप्रेल की गैस बुकिंग डिलीवरी अब तक नहीं की गई है। डीएम ने पीड़ित महिला उपभोक्ता की शिकायत सुनी इसी दौरान भीड़ में लोग कह रहे थे की गैस ब्लैक में बेच ली जाती है।घोर लापरवाही पर जिला अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने एजेंसी प्रबंधक को हिदायत दी कि सभी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने एजेंसी वाले की शिकायत की कि बिना गैस सिलेंडर मिले ही डिलीवरी के संदेश प्राप्त हो रहे हैं।इस धाधल गर्दी को जिला अधिकारी ने गंभीरता से लिया।उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक डिलीवरी का संदेश न भेजा जाए। सभी बुकिंग की समयबद्ध आपूर्ति की जाए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर पुलिस अधीक्षक व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे बताया गया कि कोतवाली फतेहगढ़ के मौहल्ला हाथी खाना निवासी दिव्यांग मधु श्रीवास्तव की गैस एजेंसी है जिसकी देख भाल मधु के भाई शुशील श्रीवास्तव करते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]