नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बॉलीवुड अंदाज में महिलाएं ला रही थीं 15 किलो सोना, कस्टम अधिकारी ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बॉलीवुड अंदाज में महिलाएं ला रही थीं 15 किलो सोना, कस्टम अधिकारी ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हैदराबाद:-  तेलंगाना के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआई) पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 7.89 करोड़ रुपये है। यह सोना 23 महिला यात्रियों से बरामद किया गया है। इस मामले में चार विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 23 महिला यात्री अलग-अलग जगाओं पर 14.9 किलोग्राम सोना छुपकर ला रही थीं। इस सोने की कीमत लगभग 7.89 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आरजीआई हवाईअड्डे पर हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग द्वारा सोने की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन यात्रियों के सामान और पूरी तरह से तलाशी ली गई। जिसमें यह पाया गया कि यात्रियों ने सोने को अलग-अलग जगहों पर छुपाया था, जैसे कि जूतों में छोटे-छोटे छेद करके, पैरों के नीचे तलवे में, अपने कपड़ों में और शरीर में अलग-अलग जगह छुपाया हुआ था। गिरफ्तार किए गए सभी सूडानी नागरिक हैं।सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुल 14.9063 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसमें 14.415 किलोग्राम 22 कैरेट और 0.491 किलोग्राम 24 कैरेट सोना था, जिसकी कुल कीमत 7,89,43,544 रुपये है। यह विदेशी यात्री शारजाह से होते हुए हैदराबाद पहुंचे थे। सीमा शुल्क विभाग के एयर इंटेलिजेंश अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]