कानपुर – बर्रा से नौबस्ता के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो, 2200 करोड़ की DPR को मिली मंजूरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कानपुर :- शहर में उन राहगीरों के लिए राहत भरी खबर आई है, जो लंबे समय से बर्रा से नौबस्ता तक मेट्रो सफर का इंतज़ार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के इस विस्तार प्रोजेक्ट को योगी सरकार के वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। विभाग ने 2200 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी है, जिससे अब इस रूट पर मेट्रो संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
अब राज्य सरकार की तरफ से इसे कैबिनेट में अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। फिर ये फाइल पीआईबी अप्रूवल के लिए पहुंचेगी। उसके बाद केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृत मिलते ही मेट्रो बर्रा से नौबस्ता तक फर्राटा भरेगी। वहीं, इस पूरे मामले की पुष्टि यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया 2200 करोड़ रुपये के बजट से हम आठ किलोमीटर के स्ट्रेच में मेट्रो का संचालन शुरू कराएंगे। इतने लम्बे ट्रैक के लिए छह ट्रेनें भी खरीदी जाएंगी। इसका जिक्र डीपीआर में है। पंचानन मिश्रा ने कहा आगामी डेढ़ सालों के अंदर ही बर्रा से नौबस्ता तकनीक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, यह भी संभावना जताई गई है कि जून में पीएम मोदी कानपुर आकर इस प्रोजेक्ट की सौगात कानपुर वासियों को दे सकते हैं।
दो माह के अंदर सेन्ट्रल से नौबस्ता तक संचालन शुरू
यूपीएमआरसी के ज्वाइंट जीएम पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगामी दो माह के अंदर मेट्रो का संचालन कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक शुरू हो जाएगा। हाल ही में नौबस्ता तक कुछ नए स्टेशन बने हैं। जिन पर मेट्रो चलेगी। इससे कानपुर में दक्षिण क्षेत्र की करीब 20 लाख की आबादी को सुगमता से सफर का मौका मिलेगा। वहीं, इस साल के अंत तक कानपुर में सीएसए विवि से बर्रा तक भी मेट्रो ट्रैक पर होगी। मौजूदा समय में कानपुर के अंदर आईआईटी कानपुर से कानपुर सेन्ट्रल तक संचालन ज़ारी है, जिसमें रोजाना हज़ारों की संख्या यात्री सफर कर रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


