माता शैलपुत्री की पूजा से शारदीय नवरात्रि शुरू,देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, 24 से अधिक स्थानों पर सजे पंडाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद (ब्यूरो) :- रविवार को माता शैलपुत्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख मंदिरों गमा देवी, शिवाला, फूलमती, लालता देवी, बांके बिहारी और राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
नवरात्र को लेकर नगर और ग्रामीण इलाकों में करीब दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। बगिया मंगूलाल, पटवन गली, छपट्टी, पटेल पुरम और श्याम नगरी समेत कई मोहल्लों में पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
बाजारों में व्रत और पूजन सामग्री की खरीदारी
नवरात्र के चलते बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। भक्तों ने व्रत और पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की। दुकानों पर कूटू और सिंघाड़े का आटा, फल, मेवे, माता की मूर्तियां, श्रृंगार का सामान और नारियल खरीदने के लिए लोग पहुंचे। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


