नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पति से विवाद होने पर पत्नी ने लगा ली फांसी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पति से विवाद होने पर पत्नी ने लगा ली फांसी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद /फर्रुखाबाद :-    खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने रात में पति की सो जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की नींद खुली तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पति की चीख निकल गई। मायके वालों ने पति के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है।

शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी नन्हे लाल साथिया चाट पकौड़ी की ठे ली लगाता है उसकी शादी 2017 में खुशबू शाक्य उम्र 26 वर्ष के साथ हुई थी शाम को वह घर लौटा तो पत्नी से खाना बनाने को कहा पत्नी ने मना कर दिया इसको लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ पति सो गया पत्नी ने गुस्सा में साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली पति की आंख खुली तो पत्नी को फंदे पर लटका देख कर उसकी चीख निकल गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने घटना के संबंध में पति से पूछताछ की । सूचना पर कासगंज के दरियावगंज के गांव नंगला बलदेव निवासी खुशबू देवी की मां सुधा देवी दो पुत्र सचिन एवं नितिन के साथ आई सुधा ने दमाद पर हत्या करने का आरोप लगाया फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने कहा की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]