दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां गंगा नदी में नहाने गए युवक की डूवने से मौत हो गई।घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।मिली जानकारी के अनुसार कटरा बक्शी निवासी 23 वर्षीय बिलाल पुत्र चांद मियां अपने साथियों फिरोज,इरफान, ताजमिया के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पखियन की मड़ैया,कटरी धर्मपुर स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था।बताया जा रहा है बिलाल अचानक बिना बताए गंगा में उतर गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। काफी देर तक बिलाल नजर नहीं आया तो साथियों में हड़कंप मच गया और शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गांव के सलमान के पुत्र मीर मोहम्मद और नौशाद पुत्र नींबू सहित अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच हुआ है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


