डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत, छह घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
क्षमता से तीन गुणा सवारियां लेकर हाईवे पर गलत दिशा में चल रहा था आटो
घायलों में दो की हालत गंभीर, आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर
इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास हुआ था हादसा
फर्रुखाबाद :- जनपद में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास डीसीएम ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षमता से तीन गुणा से ज्यादा सवारियां लेकर फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा आटो इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ से आए समृद्धि कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक जा भिड़ा। इस हादसे में दंपती और एक 16 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य सवारियां घायल हो गईं।
पुलिस ने आसपास के यात्रियों की मदद से आटो में फंसे घायलों को सीएचसी राजेपुर और डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बैक हो लोडर से वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
सोमवार दोपहर को कमालगंज क्षेत्र के गांव हव्वापुर निवासी रामकरन अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर शाहजहांपुर जिले के अल्लापुर क्षेत्र के गांव मनिहार जा रहे थे। इस दौरान आटो गांव का ही दिलीप कुमार चला रहा था। आटो में रामकरन के अलावा उनकी पत्नी पुुष्पा व उनका 16 माह का पुत्र युवराज, अंशू व उसकी पत्नी बिट्टा, चार वर्षीय पुत्र राज, दिलीप, पवन, नन्हीं, रमेश चंद्र, सतेंद्र व उसकी पत्नी तनू आदि सवार थे।
12:30 बजे जमापुर मोड़ पार करते हुए चालक आटो उल्टी दिशा में दौड़ाने लगा और सामने आ रहे डीसीएम ट्रक में जा भिड़ा। इस हादसे में सतेंद्र कुमार व उसकी पत्नी तनू और रामकरन का 16 माह का पुत्र युवराज की मौत हो गई। अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर और डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोहिया अस्पताल से पुष्पा देवी और नन्हीं को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में डीएम डा. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी पहुंचीं और घायलों के उपचार का जायजा लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


