नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तालाब में डूबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग पर शव उठाने से किया इनकार, कई घंटे पड़ा रहा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तालाब में डूबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग पर शव उठाने से किया इनकार, कई घंटे पड़ा रहा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / कमालगंज :-  थाना क्षेत्र के नगरिया देवधरापुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। 40 वर्षीय आदेश पुत्र श्रीकृष्ण का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतक आदेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सीमा, माता रमा देवी और चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें मनीष (8 वर्ष), नैतिक (6 वर्ष), आयुष (4 वर्ष) और विमान (3 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, आदेश का गांव के इंद्रपाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान इंद्रपाल ने कथित तौर पर आदेश को तालाब में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया, जिसके बाद पांच सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला।
शव मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर करीब 4 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कमालगंज थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित इंद्रपाल की तलाश जारी है। हालांकि, परिजन अभी भी आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]