नलकूप हुआ खराब,1500 घर में अंधेरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ऑयलफर्रुखाबाद :- शहर के सात मोहल्लों में दो नलकूप खराब होने से करीब 1500 घरों में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड नंबर 24 के आजाद नगर, दाऊद खान और बाग रुस्तम समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच संकट और गहरा गया है।
मोहल्ला दाऊद खान में लगे नलकूप में तीन-चार दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। प्रारंभिक जांच में स्टार्टर में समस्या बताई गई, जिसकी मरम्मत कराई गई। इसके बाद भी नलकूप चालू नहीं हो सका, तो पाइपलाइन में दिक्कत सामने आई। इससे दाऊद खान, दीवान मुबारक और गढ़ी मुरीद खान के करीब 500 से 600 घरों में पानी की आपूर्ति बाधित है।
वहीं बाग रुस्तम क्षेत्र में लगे नलकूप की मोटर खराब होने से बाग रुस्तम, नौलखा, खैराती खान और बंगशपुरा कोना के लगभग 1000 घरों में पानी का संकट बना हुआ है। मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ गई है, जिससे दिक्कत ज्यादा महसूस हो रही है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था से पानी जुटाना पड़ रहा है।
सभासद पति जयवीर शाक्य ने बताया कि समस्या की जानकारी नगर पालिका को दे दी गई है और जल्द समाधान की उम्मीद है। सभासद नौशाद अहमद ने भी कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, इसलिए शीघ्र व्यवस्था बहाल होनी चाहिए।
जॉन प्रभारी ओवैस खान ने बताया कि दाऊद खान क्षेत्र में पाइपलाइन की खराबी दूर कराई जा रही है, जबकि बाग रुस्तम की मोटर मरम्मत के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम तक जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में दूसरी पाइपलाइन से सीमित समय के लिए पानी दिया जा रहा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


