नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकारों ने डीएम को सौपा ज्ञापन, थाना प्रभारी शमसाबाद व कानूनगो द्वारा अवैध कब्जा कराने के मामले से कराया अवगत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पत्रकारों ने डीएम को सौपा ज्ञापन, थाना प्रभारी शमसाबाद व कानूनगो द्वारा अवैध कब्जा कराने के मामले से कराया अवगत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम डॉ अंकुर लाठर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि शमसाबाद के वरिष्ठ पत्रकार महेश वर्मा की एक जमीन का विवाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें न्यायालय द्वारा 29 फरवरी 2016 को अस्थाई आदेश पारित किया जा चुका है। कल दिनांक 29 अप्रैल 2026 को राजस्व निरीक्षक हरमुख ,थाना प्रभारी रमेश सिंह एवं थाना पुलिस की सह पर मुन्ना खां पुत्र नामालूम,जितेन्द्र शाक्य पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मझली हवेली अपने साथ 15-20 राजमिस्त्री ,मजदूर एवं लगभग 40-50 अज्ञात साथियों की बल पर महेश वर्मा की जमीन पर जबरिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया।https://youtube.com/shorts/tAzLJ22ZQV0?si=0HbOKbOMJvKSXDuY

न्यायालय का आदेश दिखाने पर उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग किया। जो कि न्याय संगत नहीं है क्योंकि किसी भी न्यायालय में विचाराधीन मामले पर राजस्व निरीक्षक व थानाप्रभारी बिना न्यायालय के आदेश पर जबरिया कब्जा कराना बिल्कुल गलत है। पत्रकार महेश वर्मा के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके पूर्णतः जिम्मेदार थाना प्रभारी रमेश सिंह,राजस्व निरीक्षक हरमुख ,मुन्ना खां,जितेन्द्र शाक्य व उनके 40-50 अज्ञात साथी होंगे। क्योंकि उक्त मामले को लेकर 05 अप्रैल को मुन्ना खां दबंग भूमाफिया अपने अज्ञात 25-30 साथियों को साथ जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। जिसके पश्चात 28 अप्रैल को पुनः पत्रकार महेश वर्मा द्वारा थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया जा चुका है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गौड़, संजय शर्मा, अनिल प्रजापति, दीपक तिवारी, विनय सक्सेना, इरशाद अली, रमेश यादव, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी,महेश वर्मा, रोहित गंगवार, विजय वर्मा आदि पत्रकार साथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]