ईमानदारी की मिसाल: फर्रुखाबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने लौटाया जेवरात का भरा बैग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से लोगों का भरोसा मजबूत किया है।फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर छूटा रुपये के जेवरात से भरा बैग न सिर्फ सुरक्षित बरामद किया गया बल्कि पूरी प्रकिया के बाद सही मालिक को सौंप दिया गया शादी से लौटते वक्त छूटा था बैंग जनपद प्रतापगढ़ के कधई थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हीं मधुकर निवासी रेखा देवी अपने बेटे ललन सिंह के साथ फरुखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह वापस लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में उनका एक बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया।आरपीएफ के जवानों की सतर्कता आई काम प्लेटफार्म नं 1 पर ओवरब्रिज के पास गश्त कर रहे आरपीएफ के सिपाही जितेंद्र सिंह और किशोर सिंह की नजर लावारिस बैग पर पड़ी।बिना देरी किए उन्होंने बैग को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी 4.47 लाख का सामान तलाशी के दौरान मिले जिसमें सोने के झुमके,सोने का मंगलसूत्र,साड़ियां,मोबाइल फोन,व अन्य सामान आधे घंटे बाद पहुंचा परिवार,मिला सूकून उधर बैंग छूटने का एहसास होते ही आधे घंटे बाद रेखा देवी और उनका बेटा घवराए हुए आरपीएफ थाना पहुंचे। आरपीएफ ने जांच और मिलान करने के बाद पूरी औपचारिकता के साथ बैग उन्हें सौंप दिया।आरपीएफ जवानों की ईमानदारी को सलाम अपना लाखों रुपए का सामान वापस सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सास ली और आरपीएफ जवानों की ईमानदारी व तत्परता की जमकर सराहना की यह घटना एक बार फिर साबित करतीं हैं कि सतर्कता और ईमानदारी से किसी की बड़ी परेशानी को खुशी में बदला जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


