नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरात में हादसा,दूल्हे की कार ने छह बच्चों को रौंदा, ग्रामीणों का हंगामा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बरात में हादसा,दूल्हे की कार ने छह बच्चों को रौंदा, ग्रामीणों का हंगामा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / संकिसा :- क्षेत्र के गांव में द्वारचार की रस्म के दौरान अनाड़ी ने दूल्हे की कार दौड़ा दी। जिससे डांस कर रहे छह बच्चे कार की चपेट में आकर घायल हो गए। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर बरातियों की पिटाई कर दी। कार का शीशा टूटकर दूल्हे के लग गया। जिससे वह चोटहिल हो गए। यूपी 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। गांव में कार खड़ी करा ली गई। दो बच्चों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।
गांव देवसनी में गुरुवार देर रात बरात आई थी। रात दो बजे के करीब द्वारचार हो रहा था। इस दौरान गांव के बच्चे डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। दूल्हे की कार से उतरकर चालक भी डांस करने लगा। तभी कोई व्यक्ति कार को साइड में करने लगा। इस बीच कार अनियंत्रित होकर चल पड़ी। जिससे गांव के छह बच्चे व कुछ महिलाएं चपेट में आ गईं।
इस घटना से बरात में अफरा तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। शीशा टूटकर कार चालक के बराबर में बैठे दूल्हे के लग गया। विरोध करने पर ग्रामीणों ने कुछ बरातियों की पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों को शांत किया। ग्रामीणों ने कार की चाबी निकाल ली। जिससे कार गांव में खड़ी है।
ग्राम प्रधान सुमन कुमारी के पति अशोक राजपूत ने बताया कि कार की चपेट में आकर छह बच्चे घायल हुए थे। चार बच्चों के ज्यादा चोट नहीं थी। उनकी गांव में ही ड्रेसिंग करवा दी गई। जब कि कृष्णपाल उर्फ पिंटू की 13 वर्षीय पुत्री श्वेता व महिपाल की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। उधर शुक्रवार को स्वजन दोनों बालिकाओं को ले अस्पताल से लेकर चले गए।
थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और न ही अभी किसी ने तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]